ताजा खबर
Fact Check: बांग्लादेश ने भारत के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे का ...   ||    Grah Gochar 2025: 18 मई को राहु-केतु का महागोचर, मायावी ग्रह के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर होगा ...   ||    15 मई का इतिहास: भारत और विश्व की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं   ||    IPL 2025 के बीच वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का हुआ ऐलान, 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई एंट्री   ||    IPL 2025: टीम से बाहर होने की अटकलों के बीच RCB में जुड़ा धाकड़ खिलाड़ी, फैंस में दौड़ी खुशी की लहर   ||    ‘वापसी करना चाहता था लेकिन…’ विराट कोहली के संन्यास पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान   ||    Gold Rate Today: आज कितनी बदली सोने की कीमत? देखें दिल्ली समेत बड़े शहरों का ताजा रेट   ||    सोने की बढ़ती कीमतें और ग्लोबल टैरिफ तनाव, जल्द बढ़ेगा CPI-रिपोर्ट   ||    शेयर बाजार में गिरावट थमी, ये 10 स्टॉक बने रॉकेट, सेंसेक्स 400 अंक उछला   ||    न्यूक्लियर रेडिएशन की आहट के बीच धड़ाम गिरे सोने के दाम, जानें शहरों में क्या है आज का भाव   ||    शेयर बाजार में गिरावट थमी, ये 10 स्टॉक बने रॉकेट, सेंसेक्स 400 अंक उछला   ||    सोने की बढ़ती कीमतें और ग्लोबल टैरिफ तनाव, जल्द बढ़ेगा CPI-रिपोर्ट   ||    CBSE में 100% रिजल्ट के साथ जरूरतमंद बच्चों के लिए देश का टॉप स्कूल बना अडाणी विद्या मंदिर   ||    Gold Rate Today: आज कितनी बदली सोने की कीमत? देखें दिल्ली समेत बड़े शहरों का ताजा रेट   ||    ईंधन बदला, दिशा बदली: अडाणी एंटरप्राइजेज ने लॉन्च किया हाइड्रोजन फ्यूल सेल वाला ट्रक   ||    Operation Sindoor: ‘जैसे कोई दुम दबाकर भाग रहा हो…’, पूर्व पेंटागन अधिकारी ने खोली पाकिस्तान की पोल   ||    Canada में बढ़ा भारत का मान, संसद में नई ऊंचाइयों पर पहुंचे भारतीय मूल के ये 4 नेता   ||    क्या रूस-यूक्रेन में सीजफायर होगा? 3 साल में पहली बार शांति वार्ता आज, रूसी डेलिगेशन फाइनल   ||    भारत-पाक में ‘चौधरी’ क्यों बन रहा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान में हो चुकी है ये डील   ||    कौन हैं मरियम सोलाईमानखिल? बोलीं, ‘पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध, तो हम…’   ||    +++ 

अमेरिका के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी से मिले UAE के राष्ट्रपति, करा चुका भारतीय दूतावास पर हमला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 6, 2024

मुंबई, 06 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अमेरिका के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी और हक्कानी नेटवर्क के चीफ सिराजुद्दीन हक्कानी से मुलाकात की। दरअसल, हक्कानी अफगानिस्तान में मौजूद तालिबान की सरकार में गृह मंत्री है। उस पर अमेरिका में 83 करोड़ रुपए का इनाम घोषित है। दरअसल, 2010 के दशक में हक्कानी नेटवर्क ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों पर एक के बाद एक कई आत्मघाती हमले किए थे। 2012 में अमेरिका ने हक्कानी नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित कर दिया था। सिराजुद्दीन और उसके पिता ने मिलकर 2008 में काबुल के भारतीय दूतावास पर भी हमला कराया था। इसमें 58 लोगों की मौत हुई थी। 2011 में अमेरिका के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ रहे जनरल माइक मुलेन ने हक्कानी नेटवर्क को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का दायां हाथ और एजेंट बताया था। 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद यह पहला मौका है, जब सिराजुद्दीन हक्कानी किसी विदेश यात्रा पर गया है। UAE के राष्ट्रपति ने मंगलवार (6 जून) को अबु धाबी के कासर अल-शाती पैलेस में हक्कानी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने UAE और अफगानिस्तान के रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक के दौरान अफगानिस्तान में आर्थिक और सामाजिक विकास पर भी बातचीत की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हक्कानी की इस मीटिंग के एजेंडे में UAE की जेलों में बंद अफगान कैदियों की रिहाई और अफगानियों के लिए UAE की वीजा सर्विस शुरू कराने जैसे मुद्दे शामिल थे। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच अफगानिस्तान में UAE की कंपनियों का निवेश बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में तालिबान का स्पाई चीफ अब्दुल हक वासिक भी शामिल रहा। वह कई सालों तक ग्वांटानामो बे में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री जेल में कैद रह चुका है। 2014 में कैदियों की अदला-बदली के दौरान उसे रिहा किया गया था।

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, सिराजुद्दीन हक्कानी के इस दौरे को अहम माना जा रहा है क्योंकि UAE मिडिल ईस्ट में अमेरिका का अहम सहयोगी है। जब अफगानिस्तान में पश्चिमी देशों की सेना लड़ रही थी, तब उनको सपोर्ट करने के लिए UAE ने कई बार अपने सैनिकों को वहां भेजा था। UAE के राष्ट्रपति और हक्कानी की मुलाकात पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय का बयान भी सामने आया। मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि UN के सदस्य देशों को प्रतिबंधित लोगों को अपने देश में बुलाने से पहले इजाजत लेनी चाहिए। हालांकि बाद में AP ने बात करते हुए मिलर ने कहा, "UAE हमारा अहम पार्टनर है। हम जानते हैं कि कई देशों के अफगानिस्तान के साथ मुश्किल रिश्ते हैं। हम अपने सभी सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में तालिबान की वापसी के बाद से UAE उनसे रिश्ते सुधारने की कोशिश में लगा हुआ है। UAE की एयर अरेबिया और फ्लाई दुबई एयरलाइंस ने पिछले साल नवंबर में काबुल एयरपोर्ट के लिए उड़ानें भी शुरू कर दी थीं।

जबलपुर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jabalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.