ताजा खबर
Fact Check: भारत-पाकिस्तान संघर्ष में दोनों देशों को कितना पहुंचा नुकसान? आंकड़ों की वायरल हो रही फर...   ||    चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर: मेष, मिथुन और धनु राशि के लिए अगले 3 दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण, जानें...   ||    13 मई का इतिहास: भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएं   ||    IPL 2025: फाइनल मैच के वेन्यू पर बड़ा अपडेट, ईडन गार्डन्स नहीं इस मैदान पर हो सकता है मैच   ||    ‘तो भगवान भी उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते’, रोहित-विराट को लेकर सुनील गावस्कर के बयान से मची खलबली   ||    IPL 2025: फाइनल की डेट सामने आते ही पंजाब किंग्स के लिए आई अच्छी खबर, 11 साल बाद होगा ऐसा   ||    Gold Rate Today: सोने के दाम दो दिन में धड़ाम, जानें प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट   ||    Share Market Today: शेयर मार्केट में क्या आज बरकरार रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट ओपिनियन   ||    भारत-पाक तनाव के बीच शेयर मार्केट में तेजी के 5 कारण, AMFI के मजबूत आंकड़े   ||    ‘अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष रोका’, सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान   ||    PM मोदी के संबोधन के बाद घुटनों पर आया पाकिस्तान, बोला- ‘तीन मुद्दों हो बातचीत’   ||    ट्रंप का एक और यूटर्न, अमेरिका-चीन में ट्रेड डील के बाद टैरिफ पर भी बनी बात, जानें फॉर्मूला   ||    India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद जवान के परिजनों को मिलेगा 50 ल...   ||    UK की नागरिकता के नियम बदलेंगे, अब आसानी से नहीं मिलेगी, जानें क्या होगी नई व्यवस्था?   ||    क्या है किराना हिल्स? पाकिस्तान में मौजूद खास ठिकाना, भारत ने हमले पर साफ की तस्वीर   ||    आतंक के खिलाफ नई नीति, न्यूक्लियर धमकी पर पाकिस्तान को मैसेज, पीएम मोदी के ऐलान के क्या मायने है?   ||    जन्मदिन के बाद रुकीं जुड़वां बच्चों की सांसें, पाकिस्तान की गोलाबारी से उजड़ा परिवार   ||    Bada Mangal LIVE: बजरंगबली हनुमान की पूजा विधि जानें, आज शाम तक 3 शुभ मुहूर्त   ||    पद्मश्री डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन मृत मिले, 6 दिन से घर से लापता थे मशहूर कृषि वैज्ञानिक   ||    कौन थे डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पन? 2022 में ‘नीली क्रांति’ के लिए मिला था पद्मश्री   ||    +++ 

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में किसी को नहीं मिली बहुमत, 5 जुलाई को फिर होंगे चुनाव, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 29, 2024

मुंबई, 29 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान में हुए राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला है। किसी भी उम्मीदवार को बहुमत के लिए 50 फीसदी वोट नहीं मिलने के कारण अब अगले शुक्रवार फिर से चुनाव होंगे। इसमें सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले शीर्ष दो उम्मीदवार सईद जलीली और मसूद पजशकियान के बीच मुकाबला होगा। चुनाव आयोग के प्रवक्ता मोहसेन इस्लामी ने कहा कि चुनाव में 2 करोड़ 45 लाख वोट पड़े। इसमें सबसे अधिक 1 करोड़ 4 लाख वोट मसूद पजशकियान को मिले। दूसरे नंबर पर सईद जलीली रहे जिन्हें 94 लाख वोट मिले। तीसरे नंबर पर संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ रहे जिन्हें 33 लाख वोट मिले और आखिरी नंबर पर रहने वाले मुस्तफा पोरमोहम्मदी को 2 लाख 6 हजार वोट मिले।

तो वहीं, उपराष्ट्रपति आमिर हुसैन काजीजादेह हाशमी ने बीते दिनों अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि रिवॉल्यूशनरी फोर्स की एकता बनाए रखने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है। काजीजादेह हाशमी ने उम्मीद जताई कि रेस में शामिल अन्य उम्मीदवार, मोहम्मद बाकर कालीबाफ, सईद जलीली और अली रजा जकानी रिवॉल्यूशनरी फोर्स को मजबूत करने के लिए चुनाव से पहले आम सहमति पर पहुंच जाएंगे। उपराष्ट्रपति काजीजादेह हाशमी की अपील के कुछ घंटे बाद तेहरान के मेयर अली रजा जकानी ने पीछे हटने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की। जकानी 2021 में भी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की दावेदारी मजबूत करने के लिए पीछे हट गए थे। जकानी ने रेस में शामिल अन्य दो कट्टरपंथी उम्मीदवारों से एकजुटता दिखाने का आह्वान किया है। आपको बता दें, चुनाव के नियमों के मुताबिक जो भी प्रत्याशी होते हैं उनके आवेदन को ईरान की गार्जियन काउंसिल देखती है। उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही कोई भी प्रत्याशी चुनाव में खड़ा हो सकता है। इस बार के चुनाव में राष्ट्रपति बनने के लिए 80 लोगों ने आवेदन दिया था। हालांकि, गार्जियन काउंसिल ने सिर्फ 6 को चुनाव लड़ने के लायक पाया। पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को भी गार्जियन काउंसिल ने चुनाव लड़ने की मंजूरी नहीं दी। तीन बार संसद के स्पीकर रह चुके अली लारीजानी ने भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उन्हें भी आखिरी लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। 7 महिलाओं ने भी चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया, लेकिन मंजूरी नहीं मिली।

जबलपुर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jabalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.