ताजा खबर
AIMIM चीफ ओवैसी ने नेतन्याहू, ट्रंप और पाकिस्तान पर साधा निशाना, इस शख्स को क्यों बताया कसाई?   ||    एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, डायवर्ट किया गया विमान   ||    Israel Iran War LIVE Updates: ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद आज शेयर बाजार गिरा, निफ्टी-सेंसेक्स दोन...   ||    Operation Sindhu: इजरायल से 162 भारतीय पहुंचे जॉर्डन, 285 इंडियंस ईरान से आए भारत   ||    LIVE Aaj Ki Taaza Khabar, आज की ब्रेकिंग न्यूज, 23 जून 2025: नवी मुंबई में हिट एंड रन केस, नशे में ध...   ||    पहलगाम के ‘हत्यारों’ पर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के इस आतंकी संगठन के सदस्य थे हमलावर   ||    Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के खिलाफ बड़ा फैसला ले सकते हैं ट्रंप, आज नेशनल सिक्योरिटी टीम सं...   ||    Israel Iran War: ‘क्या खामेनेई सरकार बदल सकती है?’ ईरान में हमले के बाद दिए बयान से फिर पलटे ट्रंप   ||    UNSC की मीटिंग में ट्रंप पर भड़के रूस-चीन, ईरान पर हमले के खिलाफ अमेरिका को दिखाए तेवर   ||    Israel Iran War: ईरान से टकराना क्यों नहीं आसान? सुपरपावर देश को भी है इन बातों का डर   ||    Anti Trump Protests In America: ट्रंप के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन, न्यूयॉर्क की सड़कों पर लग...   ||    क्या है होर्मुज जलडमरूमध्य? ईरान में प्रस्ताव पास होने से मचा हड़कंप, क्या पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर...   ||    Fact Check: क्या सरकार द्वारा देश के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी? जानिए वाय...   ||    इतिहास में 23 जून: जानिए इस दिन घटी प्रमुख घटनाएं, जन्मे महान लोग और दुनिया में क्या बदला   ||    Chandra Gochar: शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान चंद्र चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य, बढ़ेगी इनकम   ||    IND vs ENG: ‘जब तक भगवान ने लिखा है खेलूंगा…’ धांसू स्पेल के बाद Jasprit Bumrah का बड़ा बयान   ||    एक ही गलती को यशस्वी ने 3 बार दोहराया, टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द बढ़ाया, ले ना डूबे इंग्लैंड में यह क...   ||    IND vs ENG: Rishabh Pant पर लगेगा बैन? अंपायर से भिड़कर बुरे फंस सकते हैं टीम इंडिया के उपकप्तान   ||    Iran पर हमले के बाद तेल की कीमतें उच्चतम स्तर पर, एशियाई बाजारों में गिरावट तय   ||    Strait of Hormuz बंद हुआ तो पेट्रोल-डीजल पर क्या पड़ेगा असर? क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री पुरी   ||    +++ 

बांग्लादेश में शेख मुजीबुर्रहमान का 'राष्ट्रपिता' दर्जा खत्म, इतिहास की नई व्याख्या पर विवाद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 4, 2025

मुंबई, 04 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश के पहले राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर्रहमान को 'राष्ट्रपिता' का दर्जा खत्म कर दिया है। मंगलवार को जारी किए गए एक अध्यादेश के तहत कानून से 'राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान' शब्द को हटा दिया गया है। इसके साथ ही 1971 के स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानी की परिभाषा में भी बदलाव किया गया है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने नए करेंसी नोटों से मुजीबुर्रहमान की तस्वीर को भी हटा दिया था। अब जारी होने वाले नए नोटों पर हिंदू और बौद्ध मंदिरों की तस्वीरें शामिल की जाएंगी, हालांकि पुराने नोट और सिक्के पहले की तरह चलन में बने रहेंगे।

नए आदेश के तहत स्वतंत्रता सेनानी की परिभाषा में उन नागरिकों को शामिल किया गया है जिन्होंने 26 मार्च से 16 दिसंबर 1971 के बीच स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था, भारत में ट्रेनिंग ली थी, पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हथियार उठाए थे या अन्य रूप में युद्ध में योगदान दिया था। सशस्त्र बलों, ईस्ट पाकिस्तान राइफल्स, पुलिस, मुक्तिबाहिनी, मुजीबनगर सरकार और उसके अनुषंगी बलों, नौसेना कमांडो और अंसार के सदस्यों को भी इस श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना और उनके सहयोगियों द्वारा उत्पीड़ित की गई महिलाओं यानी वीरांगनाओं, और युद्ध के दौरान घायल सेनानियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों, नर्सों व मेडिकल सहायकों को भी स्वतंत्रता सेनानी की मान्यता दी जाएगी।

स्वतंत्रता संग्राम की परिभाषा से यह अंश हटा दिया गया है कि यह आंदोलन शेख मुजीबुर्रहमान की अपील पर शुरू हुआ था। अब इसे 26 मार्च से 16 दिसंबर 1971 के बीच चले एक सशस्त्र संघर्ष के रूप में परिभाषित किया गया है जो बांग्लादेश के नागरिकों ने समानता, मानव गरिमा और सामाजिक न्याय पर आधारित लोकतांत्रिक राष्ट्र की स्थापना के लिए लड़ा था। जनवरी 2025 में पाठ्य पुस्तकों में भी बदलाव किया गया था, जिसमें बताया गया कि बांग्लादेश को स्वतंत्रता जियाउर रहमान ने दिलाई थी, न कि मुजीबुर्रहमान ने। जियाउर रहमान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पति थे, जो बाद में राष्ट्रपति बने और 1981 में उनकी हत्या कर दी गई।

बांग्लादेश में लंबे समय से यह विवाद बना रहा है कि आजादी की घोषणा किसने की थी। एक ओर अवामी लीग का कहना है कि यह घोषणा शेख मुजीबुर्रहमान ने की थी, जबकि बीएनपी पार्टी का दावा है कि इसकी घोषणा जियाउर रहमान ने की थी। अगस्त 2024 में हुए तख्तापलट के बाद से शेख मुजीबुर्रहमान से जुड़ी कई निशानियों पर हमले किए गए हैं, जिनमें ढाका में उनकी मूर्ति का तोड़ा जाना और सार्वजनिक स्थानों से नेमप्लेट हटाए जाना शामिल है। इसके साथ ही उनकी स्मृति से जुड़े आठ राष्ट्रीय अवकाशों को भी रद्द कर दिया गया है। शेख मुजीबुर्रहमान ने पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वह देश के पहले राष्ट्रपति थे। 15 अगस्त 1975 को उनकी उनके घर पर ही हत्या कर दी गई थी। उनकी बेटी शेख हसीना बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री रही हैं।

जबलपुर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jabalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.