ताजा खबर
Fact Check: भारत-पाकिस्तान संघर्ष में दोनों देशों को कितना पहुंचा नुकसान? आंकड़ों की वायरल हो रही फर...   ||    चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर: मेष, मिथुन और धनु राशि के लिए अगले 3 दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण, जानें...   ||    13 मई का इतिहास: भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएं   ||    IPL 2025: फाइनल मैच के वेन्यू पर बड़ा अपडेट, ईडन गार्डन्स नहीं इस मैदान पर हो सकता है मैच   ||    ‘तो भगवान भी उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते’, रोहित-विराट को लेकर सुनील गावस्कर के बयान से मची खलबली   ||    IPL 2025: फाइनल की डेट सामने आते ही पंजाब किंग्स के लिए आई अच्छी खबर, 11 साल बाद होगा ऐसा   ||    Gold Rate Today: सोने के दाम दो दिन में धड़ाम, जानें प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट   ||    Share Market Today: शेयर मार्केट में क्या आज बरकरार रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट ओपिनियन   ||    भारत-पाक तनाव के बीच शेयर मार्केट में तेजी के 5 कारण, AMFI के मजबूत आंकड़े   ||    ‘अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष रोका’, सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान   ||    PM मोदी के संबोधन के बाद घुटनों पर आया पाकिस्तान, बोला- ‘तीन मुद्दों हो बातचीत’   ||    ट्रंप का एक और यूटर्न, अमेरिका-चीन में ट्रेड डील के बाद टैरिफ पर भी बनी बात, जानें फॉर्मूला   ||    India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद जवान के परिजनों को मिलेगा 50 ल...   ||    UK की नागरिकता के नियम बदलेंगे, अब आसानी से नहीं मिलेगी, जानें क्या होगी नई व्यवस्था?   ||    क्या है किराना हिल्स? पाकिस्तान में मौजूद खास ठिकाना, भारत ने हमले पर साफ की तस्वीर   ||    आतंक के खिलाफ नई नीति, न्यूक्लियर धमकी पर पाकिस्तान को मैसेज, पीएम मोदी के ऐलान के क्या मायने है?   ||    जन्मदिन के बाद रुकीं जुड़वां बच्चों की सांसें, पाकिस्तान की गोलाबारी से उजड़ा परिवार   ||    Bada Mangal LIVE: बजरंगबली हनुमान की पूजा विधि जानें, आज शाम तक 3 शुभ मुहूर्त   ||    पद्मश्री डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन मृत मिले, 6 दिन से घर से लापता थे मशहूर कृषि वैज्ञानिक   ||    कौन थे डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पन? 2022 में ‘नीली क्रांति’ के लिए मिला था पद्मश्री   ||    +++ 

सुप्रीम कोर्ट ने धारावी रिडेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के लिए चल रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने से किया इनकार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 7, 2025

मुंबई, 07 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने धारावी रिडेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के लिए चल रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट के अडाणी ग्रुप के पक्ष में दिए फैसले को पलटने से भी मना कर दिया। UAE की कंपनी सेकलिंक टेक्नोलॉजीज कॉर्प ने इस प्रोजेक्ट को अडाणी प्रापर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को देने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को चुनौती दी थी। इसी के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सेकलिंक ने अडाणी ग्रुप का टेंडर रद्द करने की मांग की है। धारावी रिडेवलेपमेंट प्रोजेक्ट एशिया का सबसे बड़ा शहरी पुनर्वास कार्यक्रम माना जा रहा है।

दरअसल, मुंबई के धारावी को रिडेवलेप करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 2019 में टेंडर जारी किया था। सेकलिंक ने 7,200 करोड़ रुपए की बोली लगाकर प्रोजेक्ट हासिल किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने 2019 और 2022 के बीच आर्थिक स्थितियों में बदलावों का हवाला देते हुए टेंडर रद्द कर दिया। 2022 में नया टेंडर जारी हुआ, इस बार प्रोजेक्ट अडाणी ग्रुप को मिला। सेकलिंक ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की। दिसंबर, 2024 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सेकलिंक की 2019 की बोली रद्द करने और 2022 में एक नया टेंडर जारी करने के महाराष्ट्र सरकार का फैसला बरकरार रखा। सेकलिंक ने 2022 में 8,640 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी जबकि अडाणी ग्रुप ने 5,069 करोड़ रुपए की पेशकश की थी। अडाणी ग्रुप की टेंडर बोली कम होने की वजह से प्रोजेक्ट सेकलिंक की जगह अडाणी ग्रुप को मिला था।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सेकलिंक से कहा है कि उसकी 8,640 करोड़ रुपए की बोली अडाणी की 5,069 करोड़ रुपए की बोली से काफी ज्यादा है। सेकलिंक टेक्नोलॉजीज ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह अपनी बोली में 20% का इजाफा करने को तैयार है। बेंच ने सेकलिंक को अपनी संशोधित बोली की डिटेल देते हुए हलफनामा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अडाणी ग्रुप को एक अलग बैंक खाता रखने का निर्देश दिया है। इस खाते में प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लेन-देन होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि निर्माण और तोड़फोड़ का काम शुरू हो चुका है। कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और अडाणी प्रॉपर्टीज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 25 मई को होगी।

आपको बता दें, जुलाई, 2023 में महाराष्ट्र सरकार ने धारावी स्लम रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए अडाणी ग्रुप की बोली को मंजूरी दी थी। कंपनी के मुताबिक, यहां फ्लैट्स के अलावा स्कूल, कम्युनिटी हॉल, पार्क, हॉस्पिटल और बच्चों के लिए डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। रीडेवलपमेंट प्लान में इंडस्ट्रियल बिजनेस जोन भी होगा। इसमें एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा। धारावी के स्लम एरिया को अलग-अलग फेज में डेवलप किया जाना है। इससे पहले यहां रहने वाले लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद नए घर बनाए जाएंगे। धारावी में लोगों को 350 स्क्वायर फीट में बने फ्लैट मिलेंगे। फ्लैट का साइज करीब 17% बढ़ाया जाएगा।

जबलपुर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jabalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.