ताजा खबर
Fact Check: भारत-पाकिस्तान संघर्ष में दोनों देशों को कितना पहुंचा नुकसान? आंकड़ों की वायरल हो रही फर...   ||    चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर: मेष, मिथुन और धनु राशि के लिए अगले 3 दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण, जानें...   ||    13 मई का इतिहास: भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएं   ||    IPL 2025: फाइनल मैच के वेन्यू पर बड़ा अपडेट, ईडन गार्डन्स नहीं इस मैदान पर हो सकता है मैच   ||    ‘तो भगवान भी उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते’, रोहित-विराट को लेकर सुनील गावस्कर के बयान से मची खलबली   ||    IPL 2025: फाइनल की डेट सामने आते ही पंजाब किंग्स के लिए आई अच्छी खबर, 11 साल बाद होगा ऐसा   ||    Gold Rate Today: सोने के दाम दो दिन में धड़ाम, जानें प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट   ||    Share Market Today: शेयर मार्केट में क्या आज बरकरार रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट ओपिनियन   ||    भारत-पाक तनाव के बीच शेयर मार्केट में तेजी के 5 कारण, AMFI के मजबूत आंकड़े   ||    ‘अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष रोका’, सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान   ||    PM मोदी के संबोधन के बाद घुटनों पर आया पाकिस्तान, बोला- ‘तीन मुद्दों हो बातचीत’   ||    ट्रंप का एक और यूटर्न, अमेरिका-चीन में ट्रेड डील के बाद टैरिफ पर भी बनी बात, जानें फॉर्मूला   ||    India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद जवान के परिजनों को मिलेगा 50 ल...   ||    UK की नागरिकता के नियम बदलेंगे, अब आसानी से नहीं मिलेगी, जानें क्या होगी नई व्यवस्था?   ||    क्या है किराना हिल्स? पाकिस्तान में मौजूद खास ठिकाना, भारत ने हमले पर साफ की तस्वीर   ||    आतंक के खिलाफ नई नीति, न्यूक्लियर धमकी पर पाकिस्तान को मैसेज, पीएम मोदी के ऐलान के क्या मायने है?   ||    जन्मदिन के बाद रुकीं जुड़वां बच्चों की सांसें, पाकिस्तान की गोलाबारी से उजड़ा परिवार   ||    Bada Mangal LIVE: बजरंगबली हनुमान की पूजा विधि जानें, आज शाम तक 3 शुभ मुहूर्त   ||    पद्मश्री डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन मृत मिले, 6 दिन से घर से लापता थे मशहूर कृषि वैज्ञानिक   ||    कौन थे डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पन? 2022 में ‘नीली क्रांति’ के लिए मिला था पद्मश्री   ||    +++ 

शेख हसीना के भाषण पर बांग्लादेश ने आपत्ति जताई, मंत्री ने कहा, वे भारत में रहकर कर रहीं राजनीति, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 6, 2025

मुंबई, 06 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। शेख हसीना के भाषण के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को भारत के समक्ष बयान जारी कर अपना विरोध दर्ज कराया है। इसमें कहा गया कि भारत में अपने प्रवास के दौरान शेख हसीना के बयान झूठे और मनगढ़ंत हैं। छात्र आंदोलन के चेहरे और अब सूचना प्रसारण मंत्री बन चुके नाहिद इस्लाम ने भी इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अगर शेख हसीना वहां से राजनीति करने की कोशिश करेंगी या वहां बैठकर राजनीतिक सभाओं को संबोधित करेंगी तो इस सबकी जिम्मेदार भारत सरकार होगी। शेख हसीना ने फेसबुक पर अपने समर्थकों को संबोधित किया था। उनके भाषण से पहले बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसा भड़क गई थी। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान 'बंगबंधु' के ढाका स्थित धनमंडी-32 आवास पर धावा बोला और तोड़फोड़ की। गुरुवार सुबह शेख हसीना के घर 'सुधा सदन' में भी आग लगा दी गई।

बांग्लादेश की एक्ट्रेस मेहर अफरोज शॉन को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक उन्हें देश के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उनके अपराध के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। शॉन को राजधानी के धानमंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां पुलिस आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यूनुस सरकार की आलोचना करने की वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उधर, खुलना में शेख हसीना के चचेरे भाई शेख सोहेल, शेख जेवेल के घरों को दो बुलडोजरों से ध्वस्त कर दिया गया है। इस हिंसा को लेकर शेख हसीना ने कहा कि किसी ढांचे को मिटाया जा सकता है, लेकिन इतिहास को नहीं मिटाया जा सकता। बांग्लादेश में हाल ही में हिंसा की शुरुआत सोशल मीडिया पर ‘बुलडोजर जुलूस’ के ऐलान के बाद हुई। जब हमला हुआ, तब वहां सुरक्षाबल भी मौजूद थे। भीड़ को वहां से जाने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। कुछ उपद्रवी शेख मुजीब के आवास और संग्रहालय में भी घुस गए। बालकनी पर चढ़ गए और तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि आवास में आगजनी भी की गई है। इसके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। साथ ही, बांग्लादेश में शेख हसीना की विरोधी पार्टी BNP ने इस घटना को लोकतंत्र खत्म करने की साजिश करार दिया है। BNP नेता हाफिजुद्दीन अहमद ने कहा कि ढाका में शेख मुजीब के घर पर जिस तरह हमला हुआ, उससे अराजकता फैल सकती है। इस तरह की घटनाएं देश में अस्थिरता पैदा कर सकती हैं। यह घटना लोकतंत्र के लिए खतरा है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

जबलपुर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jabalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.